Thursday, 19 January 2012

खालसा पर संघर्षपूर्ण जीत से दिल्ली पुलिस फाईनल में


दिल्ली विश्वविद्यालय के खालसा कालेज में चल रहे रतन सिंह स्मारक वालीबाल प्रतियोगिता में आज पूल बी में दिल्ली पुलिस और खालसा कालेज के बीच हुए मैच में दिल्ली पुलिस ने मेजबान खालसा को अत्यंत कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया। बाबर खान की अगुआई मे दिल्ली पुलिस के टीम को मेजबान टीम को हराने के लिये एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। पहला सेट 27-25 से जीतने के बाद अगले दोनों सेट पर कृष्ण के नेतृत्व में खालसा की टीम ने 25-20,25-19 से कब्जा किया। फिर दिल्ली पुलिस के विक्रम के जाबांज खेल की बदौलत अंतिम दोनो सेटों पर दिल्ली पुलिस ने कब्जा कर फाईनल में जगह बनाई जहाँ कल वे उत्तरी रेलवे से भिड़ेंगे। 

खालसा कालेज में चल रहे परगट सिंह स्मारक बास्केटबाल प्रतियोगिता में पूल ए में सेंट स्टीफन्स और राजपूताना राईफल्स के पहले निर्धारित मैच में सेट स्टीफन्स के न आने से राजपूताना राईफल्स को वाकओवर मिल गया। बावजूद इसके वे फाईनल में जगह बनाने में नाकामयाब रहे, क्योंकि बेहतर अंको की बदौलत मेजबान खालसा पहले ही फाईनल की सीट पक्की कर चुका है। दूसरे मैच में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और सिग्नल्स में हुए मैच को 54-43 से जीतकर सिग्नल्स ने फाईनल में जगह बना ली है जहाँ उनका मुकाबला मेजबान खालसा से होगा।

खालसा कालेज मैदान पर ही चल रहे प्रथम परवीन कौर स्मारक हाकी प्रतियोगिता में पूल बी में किरोड़ीमल कालेज और फेथ क्लब में हुए मुकाबले में फेथ क्लब ने 2-1 से जीतकर फाईनल में जगह बना ली है। फेथ क्लब के लिये नवीन कुमार और सतिंदर अंतिल ने 1-1 गोल किये जबकि किरोड़ीमल कालेज के लिये प्रदीप ने एक गोल किया। 

अपनी धरती पर जीत : खालसा वॉलीबाल टीम




18 जनवरी। दिल्ली विश्वविध्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के मैदान मे आज से प्रथम डॉ रतन सिंह आनंद मेमोरिअल वॉली बॉल टूर्नामेंट का  तीसरा  दिन  खालसा कॉलेज की टीम के नाम रहा। टूर्नामेंट के तीसरे दिन  का शरुआती मैच खालसा कॉलेज की टीम व वाई.एम.सी.ऐ के मध्य हुआ। जिसमे खालसा कॉलेज की टीम ने वाई.एम.सी.ऐ को 2-0 (25/7,25/22) से मात दे कर जीत दर्ज की। वहीँ  दूसरा  मैच खालसा कॉलेज की टीम व दिल्ली सब जूनियर टीम के मध्य हुआ। जिसमे खालसा कॉलेज की टीम ने 2-0 (25/11,25/18) से जीत दर्ज की। इस प्रकार खालसा कॉलेज की टीम का शानदार व सराहनीय  प्रदर्शन रहा।
(रिपोर्ट : हिमानी शर्मा)

Wednesday, 18 January 2012

PICS FROM KHALSA GROUND




(PHOTO : RAHUL AWASTHI & KHEMCHAND)

परगटसिंह स्मारक बास्केटबाल प्रतियोगिता में हिंदू ने किया उलटफेर

सी.आई.एस.एफ को 73-43 से हराया 


दिल्ली विश्वविद्यालय के खालसा कालेज में चल रहे परगट सिंह स्मारक बास्केट बाल में आज पूल बी में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और हिंदू कालेज के बीच हुए मैच में  हिंदू कालेज ने 73-43 से इकतरफा जीत हासिल की। हिंदू कालेज के खिलाड़ियों का हौसला सी,आई.एस .एफ के अनुभवी खिलाड़ियों पर भारी पड़ा| हॉफ टाइम तक 38-22 के स्कोर से हिंदू ने बढ़त बना ली थी। हाफ टाइम के बाद हिंदू ने बढ़त को बढाकर जीत को एकतरफा बना दिया|हिंदू कालेज के प्रवीन दोवा 27 बास्केट मारकर मैन आफ दी मैच रहे। पूल ए में खालसा कालेज और राजपुताना राईफल्स के बीच हुए मैच को खालसा कालेज ने 75-43 के अंतर से जीत लिया। कप्तान विकी बंसल 22 बास्केट मारकर मैन आफ दी मैच रहे।

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कालेज में आज रतन सिंह स्मारक वालीबाल प्रतियोगिता के पूल बी में खालसा कालेज ने दो मैच खेले और दोनो ही जीते। पहले मैच में मेजबान खालसा ने वाई.एम.सी.ए.को 2-0 (25-07,25-22)के अंतर से हराकर जीता। मैन ऑफ दी मैच वाई.एम.सी.ए के कैश चौधरी को दिया गया। दूसरे मैच में खालसा ने दिल्ली स्टेट जूनियर टीम को 2-0(25-11,25-18) से हराया। मैन आफ दी मैच खालसा के कप्तान कृष्ण को दिया गया।

खालसा कालेज मैदान पर ही चल रहे प्रथम परवीन कौर स्मारक हाकी प्रतियोगिता में पूल ए के मैच में श्यामलाल कालेज और सिंघू स्पोर्टस  क्लब में हुए मुकाबले में सिंघू स्पोर्ट्स क्लब ने 2-0 से जीता। मैन ऑफ दी मैच सिंघू क्लब का अशोक रहा|पूल ए के ही अन्य मैच में खालसा कालेज ने राजपूत क्लब को 8-0 से। खालसा के नवीन चिल्लर ने दो और पवन सिंह, गौतम सिद्धांत, गगन सिंह, सुरिंदर, अजय कुमार और कमल शर्मा ने एक-एक गोल किये। खालसा कालेज के पवन सिंह के बेहतरीन खेल के कारण मैन आफ दी मैच दिया गया। 

दिल्ली पुलिस ने फिर बाजी मारी


दिल्ली विश्वविध्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में हो रहे प्रथम डॉ रतन सिंह आनंद मेमोरिअल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन में एक बार फिर दिल्ली पुलिस की टीम ने बाजी मारी। टूर्नामेंट के दूसरे दिन मे शरुआती मैच दिल्ली पुलिस व वाई.एम.सी.ऐ के मध्य हुआ। इसमे दिल्ली पुलिस ने वाई.एम.सी.ऐ को 2-0 (25/19,29/27) से मात दे कर जीत दर्ज की। टूर्नामेंट के प्रथम दिन भी दिल्ली पुलिस की टीम ने दिल्ली सब जूनियर टीम को 2-0 से मात दे कर जीत दर्ज की थी। इस प्रकार टूर्नामेंट के दूसरे दिन भी दिल्ली पुलिस की टीम का शानदार व सराहनीय प्रदर्शन रहा। वहीँ  दूसरे मैच वाई.एम.सी.ऐ व दिल्ली सब जूनियर टीम के मध्य हुआ। जिसमे दिल्ली  सब जूनियर टीम ने 2-1(25/27,25/23,16/14) से जीत दर्ज की। 
(रिपोर्ट : हिमानी शर्मा)